पौष पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रीअवधूत आश्रम में हवन के साथ विशाल भंडारा आयोजित
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 13 जनवरी : आज पौष मास की पूर्णिमा मां शकुंभरा जयंती के साथ लोहड़ी के पावन पर्व पर श्री अवधूत आश्रम कुरुक्षेत्र के संचालक एवं षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज एवं आश्रम की व्यवस्थापक साध्वी गार्गी जी के सानिध्य में प्रातः हवन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर के गणमान्यजनों के इलावा दूसरे प्रदेशों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालुओं ने श्री अवधूत आश्रम में आकर हवन में भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक महंत बंसी पुरी जी महाराज,महंत चमन गिरी, महंत राजेंद्र पुरी, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,महंत रामावतार दास,महंत सुनील दास, महंत स्नेह दास, महंत देवी शरण दास, महंत गोपाल दास, महंत मंगल दास,महंत विशाल दास कोतवाल,स्वामी हरिनारायण गिरि,महंत मेघ दास इत्यादि संतों ने भाग लिया।