श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुए भंडारे
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , अयोध्या मे श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर साहूकारा से शुरू होकर जानकी देवी इंटर कॉलेज से कस्बे की में मार्केट होते हुए लोधी नगर चौराहे पर पहुंची। और वहां से भिटौरा रेलवे स्टेशन पहुंच कर वापस ठाकुरद्वारा मंदिर में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा मे हजारों की तादाद मे रामभक्तो ने भाग लिया। शोभायात्रा में दौरान राम दरबार, शिव पार्वती राधा कृष्ण की झांकियां ढोल नगाड़े बजाते और पुष्प वर्षा, आतिशबाजी करते हुए निकाली गई। इस दौरान प्रमुख समाजसेवियों और व्यापारियों द्वारा जगह-जगह भंडारा व प्रसाद वितरण कराया गया। शोभा यात्रा के दौरान राम भक्तों ने राम की धुन पर जमकर डांस कर जय श्री राम के नारे लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत सत्य प्रकाश अग्रवाल ने भगवान श्री राम की आरती उतारकर किया।शोभायात्रा में मीरगंज भाजपा विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने भी भाग लिया। 500 वर्ष बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में नगर के सभी मंदिरों को सजाकर पूजा अर्चना, सुंदरकांड पाठ व रामायण पाठ कराया गया। राम भक्तों ने अपनी दुकानों और घरों में दीपक जलाकर पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई। कस्बे में पूरे दिन देर रात तक भंडारे व मिठाइयां बंटती रही। शोभायात्रा मे भाजपा विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम, विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, सत्य प्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, दौलत राम गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सभासद अबोध सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सचिन चौहान, कैलाश शर्मा, ओमेंद्र चौहान, सभासद प्रदीप गुप्ता, शोभित अग्रवाल, हरीश गंगवार, संजीव शर्मा, ठाकुर धीरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, दीपक गोयल, राज कपूर गुप्ता, गोविंद गुप्ता, अमित कुमार सिंह, अखिलेश अग्रवाल, रजत अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, सतीश कुमार गुप्ता, गौरव गुप्ता, मनोहर कश्यप, हिमांशु मिश्रा। अंशुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल उर्फ लकी आदि लोग शोभा यात्रा में शामिल रहे।