उर्स के मौके पर दरगाह प्रमुख व सज्जादानशीन का जायरीन के नाम अहम पैग़ाम

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : उर्स-ए-रज़वी में दुनिया भर से आने वाले जायरीन के नाम अपना पैगाम देते हुए दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने कहा कि दुनिया ने अपने दामन में अच्छी और बुरी दो सिफत रखने वाली शख्सियात को समेट कर पनाह दी है। लेकिन कुछ शख्सियात का पैकर-ए-अहसास इतना शानदार होता है कि जिन्हें तारीख(इतिहास) में सुरक्षित रखने के प्रयास किए जाए या नहीं,वह खुद इतिहास रच देते है। इमाम अहमद रज़ा फाजिले बरेलवी ने हर विषय पर इतना गहरा इल्म हासिल किया,इससे सब हैरान है। जिसने कुरान की बातों को माना और उस पर अमल किया उसने मुख़्तसिर ज़िंदगी में सदियों की कमाई हासिल कर ली। मेरे इमाम पर ये अता..ये नवाज़िश.. ये इनायत.. ये करम.. ये फैज़ सब कुछ महज़ इश्क़-ए-रसूल की बुनियाद पर हासिल था। हमारे दादा जान आला हज़रत ने अपने इल्मी और दीनी सलाहियतों से मुसलमानों में जो ज़हनी इंकलाब पैदा किया,उसकी शहादत इसकी पूरी सदी दे रही है। इस 107 उर्स-ए-रज़वी के मुबारक मौके पर देश विदेश से आने वाले तमाम मुरीदीन को दरगाह का पैगाम यही है कि सभी लोग दीन-ए-इस्लाम पर सख्ती से कायम रहते हुए अल्लाह की रस्सी को मजबूती से थाम ले। खानकाही इत्तेहाद पर जोर देते हुए कहा कि सभी सिलसिले के बुजुर्गों ने हमें आपस में मिलजुल रहने की सीख दी है। साथ ही मसलक-ए-अहले सुन्नत और मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करे। इस्लाम और आला हज़रत का पैगाम मुहब्बत है उसे आम करें। सामाजिक बुराइयों से अपने आप को महफूज़ रखते हुए सोशल मीडिया का इस्तेमाल खासकर आज का युवा बहुत सावधानी के साथ करे। अपने मज़हब और अपने वतन के सच्चे वफादार रहकर लोगों के लिए भलाई का काम करें। यही आला हज़रत के लिए सच्चा ख़िराज़ होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्ण शोभायात्रा मे रही झांकियों की धूम, जगह-जगह फोड़ी मटकी,

Tue Aug 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद दूसरे दिन कस्बे मे भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। इसी दौरान राधा कृष्ण, शंकर पार्वती गणेश, पवन पुत्र हनुमान, देवकी वासुदेव आदि प्रकार की झांकियां निकाली गई […]

You May Like

advertisement