एक साल , ‘कौशल’ बेमिसाल

आजमगढ़।
ज़िला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ के ऊर्जावान एवं सक्रिय ज़िलाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में बीते एक वर्ष में संगठन ने नई ऊर्जा, व्यापक जनसंपर्क और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह कार्यकाल संघर्ष, सेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण का प्रतीक रहा है।
प्रमुख उपलब्धियाँ एवं कार्यक्रम
संगठन सुदृढ़ीकरण:
जिले के सभी 22 ब्लॉकों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का सफल पुनर्गठन किया गया। ज़िलाध्यक्ष द्वारा प्रत्येक ब्लॉक का व्यक्तिगत दौरा कर वहाँ संगठन सृजन एवं विस्तार का विशेष अभियान चलाया गया। सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर 154 मंडल कमेटियों का गठन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की गई। पहली बार जिले की लगभग 3300 बूथों पर बूथ कमेटी स्तर तक संगठन का निर्माण किया गया, जिसमें से लगभग 2300 BLA की सूची निर्वाचन कार्यालय को सौंप दी गई है, जो संगठन की जमीनी पकड़ को दर्शाता है।
जनसमस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष एवं जनसेवा:
जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्षरत रही। खाद संकट, किसानों की समस्याएं, प्राथमिक विद्यालयों के समायोजन, मनरेगा संशोधन बिल, सेना एवं सैनिकों के सम्मान , शंकराचार्य के अपमान , वोट चोरी जैसे मुद्दों पर कुल 22 बड़े विरोध प्रदर्शन , 47 ज्ञापन सहित अनेक विरोध मार्च एवं आंदोलन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज़ बने।
साथ ही, विभिन्न दुर्घटनाओं , प्रताड़नाओं एवं आकस्मिक घटनाओं में प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी पीड़ा में सहभागिता की गई तथा पीड़ित परिवारों को यथासंभव आर्थिक एवं कानूनी सहायता प्रदान करने के प्रयास किए गए, जिससे संगठन की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय मिलता है।
आंदोलन एवं संघर्ष की धार:
विधानसभा घेराव कार्यक्रम के तहत लखनऊ जाते समय, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी देकर लोकतांत्रिक संघर्ष का परिचय दिया गया, जो संगठन की सक्रियता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
जनसंपर्क अभियान:
“घर-घर कांग्रेस” और “जन संवाद” जैसे अभियानों के माध्यम से गांव-गांव जाकर आम जनता से संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु प्रयास किए गए।
महत्वपूर्ण आयोजन एवं कार्यक्रम:
विभिन्न राष्ट्रीय पर्वों एवं महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु होली मिलन एवं रोज़ा इफ्तार जैसे कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जो गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना। युवाओं, महिलाओं एवं किसानों से जुड़े मुद्दों पर विशेष कार्यक्रम एवं बैठकें आयोजित की गईं।
फ्रंटल संगठनों की सक्रियता:
यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं अन्य प्रकोष्ठों को सक्रिय करते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर मजबूती दी गई। इनके माध्यम से युवाओं और महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक अनुशासन:
कार्यकर्ताओं के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। साथ ही, हर महीने नियमित मासिक बैठकों का आयोजन कर संगठनात्मक संवाद और अनुशासन को मजबूत किया गया।
डिजिटल एवं मीडिया उपस्थिति:
सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर संगठन की सक्रियता बढ़ाई गई, जिससे पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाया गया।
ज़िला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ पिछले एक वर्ष के दौरान जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने संगठन की गतिविधियों, जनहित के मुद्दों और कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित कर जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि,
“यह एक वर्ष संगठन के पुनर्निर्माण, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता के संघर्ष का रहा है। हमारा लक्ष्य केवल राजनीतिक गतिविधियां नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनना है। आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों पर और तेज़ी से संघर्ष किया जाएगा।”
कार्यक्रम में रियाजुल हसन , राजाराम यादव , राहुल राय , चंद्रपाल सिंह यादव , गिरीश चंद्र चतुर्वेदी , तेज बहादुर यादव , रामगणेश प्रजापति , अंसार अहमद , शिव मंगल सिंह , नरेंद्र सिंह , अजीत राय , रमेश राजभर , बेलाल बेग, श्यामदेव यादव ,रामअवध प्रेमी , केदार मौर्य , ओम प्रकाश सरोज , हरिओम उपाध्याय , तुषार सिंह पालीवाल , शील भारती , सीमा भारती , प्रेमा चौहान , प्रदीप यादव , गोपाल कृष्ण राय , बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।
पिछले एक वर्ष में ज़िला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ ने श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा, संवेदनशीलता और संघर्ष की एक सशक्त पहचान स्थापित की है। यह कार्यकाल आने वाले समय के लिए एक मजबूत आधार साबित होगा।




