फतेहगंज पश्चिमी में रोडवेज बस स्टैंड पर भीषण गर्मी में बूंद – बूंद पानी एवं बिजली को तरसते यात्री

फतेहगंज पश्चिमी में रोडवेज बस स्टैंड पर भीषण गर्मी में बूंद – बूंद पानी एवं बिजली को तरसते यात्री

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में नए रोडवेज बस स्टैंड से आगरा, दिल्ली और हल्द्वानी की बस सेवा शुरू कर दी है। तथा यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या दो-दो की जायेंगी। यात्रियों को बसें सुबह और शाम को ही मिलेंगी। तथा बस स्टैंड पर लाइट व पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
फतेहगंज पश्चिमी कस्बा की क्षेत्रीय जनता दस साल से यहाँ बस स्टैंड की मांग कर रही थी। जो अब पूरी हो गई है। हालांकि बस स्टैंड शाही- शीशगढ़ मार्ग पर रेलवे क्रासिंग से पहले बनाया गया है। बस स्टैंड पर पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परिवहन अधिकारियों ने लोगों की मांग पर आगरा, दिल्ली और हल्द्वानी के एक- एक बस का संचालन शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर एक- एक बस और बढ़ा दी जायेगी। बस स्टैंड का उद्घाटन हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है। लेकिन बस स्टैंड पर अभी भी बिजली एवं पानी की कोई व्यवस्था यात्रियों के लिए नहीं है। वहीं बस स्टैंड पर पानी पीने के लिए टंकी लगी हुई हैं, लेकिन टंकियों में पानी नहीं आ रहा है और बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए पंखे भी लगे हैं लेकिन बिजली सप्लाई का आजतक बिजली विभाग ने कनैक्शन तक नहीं लगाया है। जिससे बस स्टैंड पर आने- जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी भयंकर गर्मी में बस स्टैंड बूंद बूंद पानी एवं बिजली को तरस रहा है। वहीं इस संबंध में जब रोडवेज बस स्टैंड के क्षेत्रीय अधिकारी से बात की गई, तो उनका कहना है कि बिजली विभाग के लिए बस स्टैंड पर बिजली लगाने के लिए सारे पेपर बिजली दफ्तर में जमा कर दिए गए हैं लेकिन इसके बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी कनेक्शन नहीं करने आये हैं। अब देखना है कि जिला प्रशासन एवं रोडवेज बस प्रशासन खबर संज्ञान लेकर कब तक लाईट व पानी की व्यवस्था यात्रियों को उपलब्ध कराने में सक्षम होते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साली की शादी में विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue May 20 , 2025
साली की शादी में विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भुता क्षेत्र में साली की शादी के दौरान हुए विवाद के बाद घर लौटे एक युवक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। सूचन के बाद पुलिस […]

You May Like

advertisement