पर्यावरण संरक्षण से ही होगा भविष्य सुरक्षित विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खण्डेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ,8वीं यू0पी0 गर्ल्स एन0सी0सी0 बटालियन की कैडेट्स एवं डी0एल0एड0 के विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस वर्ष की थीम प्लास्टिक उन्मूलन को केंद्र में रखते हुए छात्रों ने पीपल, नीम, जामुन, अमरूद, गुलमोहर , गुलाब इत्यादि के पौधों का रोपण किया गया व यह संदेश दिया वृक्ष लगाओ, धरती बचाओ, जीवन बचाओ। साथ ही महाविद्यालय में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार ने कहा कि यदि हम पर्यावरण की रक्षा करना चाहते हैं तो हमें न केवल वृक्षारोपण करना होगा, बल्कि स्वच्छता, जल संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी ठोस कदम उठाने होंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग और जैव विविधता की रक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकती है।इस कार्यक्रम में कैडेट्स .ममता ,पायल , प्राची, विशाखा , व्यूटी, शैली, सृष्टि एवं स्वयंसेवक शिवम, राजेश, प्रभात,लवली, सौम्य, किरन, मुस्कान,शैली, कल्पना , आंशिका, कशिश ,शीतल,गौतम सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का संचालन एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना एवं एन0सी0सी0 प्रभारी ले0 रचना के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर को सफल बनाने में प्रवक्ता डॉ. शिव स्वरूप, डॉ. नृपेंद्र प्रताप सहित समस्त शिक्षकगणों का सराहनीय सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

Fri Jun 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्टी व पौधारोपण कार्यक्रम वार्ड नम्बर 68 के बड़ी बमनपुरी स्थित शाह जी की बगिया में हुआ ।उपस्थित कांग्रेस जनों ने इस अवसर पर अलग-अलग तरह के सदाबहार . नीम […]

You May Like

Breaking News

advertisement