उत्तराखंड: काव्य महोत्सव में कवि को पड़ा दिल का दौरा, मौत,

जफर अंसारी

ब्रेकिंग अपडेट

उधम सिंह नगर के पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के डाॅ. बीबी सिंह सभागार में आयोजित काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह में काव्य पाठ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक कवि की मौत

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा अभियान की ओर से बीते दिन भारतीय वीर जवानों के सम्मान में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया था।

जिसमें कई कवियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान पंतनगर निवासी सुभाष चतुर्वेदी अपना काव्य पाठ कर रहे थे। कवि सुभाष ने अभी कुछ लाइनों को ही पढ़ा था की वह अचानक पीछे की ओर गिर गए

।आनन-फानन आयोजकों ने उन्हें विवि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजन उसी समय उन्हें उनके पैतृक आवास लंका किला मथुरा (यूपी) लेकर चले गए। मृतक सुभाष चतुर्वेदी को साल 1974 में पंतनगर विवि में सहायक लेखाकार के पद पर नियुक्ति मिली थी। साल 2014 में उन्होंने विवि से सेवानिवृत्त होकर जवाहर नगर में आवास बनाया था।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की: लखपति दीदी जिला सम्मलेन का आयोजन किया गया,

Mon Jan 29 , 2024
अरशद हुसैन रूड़की महिलाओ को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही है, जिसको लेकर आज नारसन विकास खंड कार्यलय पर लखपति दीदी जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसमे हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शिरकत की, जहां पर उन्होंने केंद्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement