कवि कमल कांत तिवारी को मुम्बई में किया गया सम्मानित

कवि कमल कांत तिवारी को मुम्बई में किया गया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली के चर्चित कवि कमल कांत तिवारी को मुम्बई में ‘श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान’ से अलंकृत किया गया है।
यह सम्मान उन्हें नेहरू युवा केन्द्र व पूर्वांचल मानस मण्डल मुम्बई के तत्वावधान में मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई के कविवर्य कुसुमाग्रज सभागृह, सांताक्रुज़ में हुए बसन्तोत्सव- 2025 के अन्तर्गत विराट कवि सम्मेलन में प्रधानमन्त्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पाल व देवेन्द्र तिवारी, महामन्त्री उत्तर भारत संघ व अन्य अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया।
इस मौक़े पर काव्यपाठ में कमल कांत तिवारी की सुप्रसिद्ध रचना “कह दो भारत की संसद से और सियासतदारों से,जंग नहीं जीती जाती है जंग लगे हथियारों से” का जादू श्रोताओं के सर चढ़कर बोला। उनके वीर रस के मुक्तकों को भी खूब सराहना मिली।
कवि अल्हड़ असरदार के संयोजन में हुए आयोजन में प्रमुख रूप अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री डॉ कीर्ति काले, पंकज अंगार, डॉ: इंदु अजनबी, बिट्टू जैन, अन्नपूर्णा गुप्ता, अंजलि शुक्ला, शीतल देवयानी समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कमल कांत तिवारी की इस उपलब्धि पर यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, प्रेटी पेटल्स किड्स जोन स्कूल के प्रबंधक दिनेश पांडे, उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल यदुवंशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सभासद प्रदीप गुप्ता, कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, व्यापारी सचिन चौहान, ओमेंद्र सिंह चौहान, अमित साहू, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, डॉ संजय कुमार,राजपाल सिंह, ठाकुर मुन्ना सिंह, उसहैत के पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गुप्ता, अटल भारद्वाज, शिक्षक नंदकिशोर पाठक, रिषीपाल सिंह, विपिन तिवारी, डॉ शैलेष पाठक, प्रियंक तिवारी, संदीप तिवारी, कवि मुकेश कमल, विश्वजीत सिंह निर्भय, उर्मिलेश सौमित्र,मिलन कुमार मिलन आदि साहित्यकारों एवं प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना सीबीगंज पुलिस व एसओजी पुलिस टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय गैंग का किया भंडाफोड़ आठ अभियुक्त गिरफ्तार

Tue Feb 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में अन्तर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग के सदस्य लूट और डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में इन 8 शातिर अपराधियों को धर दबोचा गया। पुलिस […]

You May Like

advertisement