Uncategorized

चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस प्रशासन का सख्त रुख

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : शहर के में सोमवार को मांझा व्यापारियों और कारीगरों के साथ एक अहम जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी सिटी मानुष पारीक ने की।
एसपी सिटी ने कहा है कि चाइनीज मांझा न सिर्फ अवैध है, बल्कि लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने व्यापारियों से इसकी बिक्री और इस्तेमाल तुरंत बंद करने की अपील की।
साथ ही चेतावनी दी गई कि चाइनीज मांझा मिलने या बनाते पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि कहीं भी इसकी बिक्री दिखे तो तुरंत सूचना दें।
पुलिस का कहना है जनता और व्यापारियों के सहयोग से ही इस खतरनाक मांझे पर पूरी तरह रोक संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel