Uncategorized

अमृतवेला सोसाइटी की ओर से पावन कार्तिक मास के तीसरे दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन

फिरोजपुर 10 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के तीसरे दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम बने सचिन नारंग बने।अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के संस्थापक सचिन नारंग ने बड़ी श्रद्धा और भाव से अपने घर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और प्रभातफेरी निकाली। सभी नगर निवासियों ने प्रभातफेरी में भाग लिया। प्रभातफेरी का जगह जगह स्वागत हुआ। सचिन नारंग, नमन गर्ग, राजेश वासुदेवा, राजिंदर राजू, प्रिंस शर्मा और सक्षम बजाज ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने पवित्र कार्तिक मास के नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि कार्तिक महीने के नियमों में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान, तुलसी पूजन, दीपदान, शंख बजाना, भूमि पर सोना, एक समय भोजन करना, और सात्विक भोजन का पालन करना शामिल है। इस दौरान, तामसिक वस्तुओं जैसे मांस, मछली, प्याज, लहसुन, मूली, करेला, बैंगन, और उड़द, चना, मसूर, जीरा का सेवन वर्जित है। कार्तिक मास में दान-पुण्य करना और गीता का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।

     इस अवसर पर नेहा नारंग, वंश नारंग, पुरूषोतम बजाज, प्रशोतम चावला, महंत शिवराम, मनमोहन स्याल, संजीव हांडा, गुलशन चावला, अशोक गर्ग, राजन जोशी, लोकेश तलवार, विपन उप्पल, मनोज गक्खड़, राम स्वरूप, दीपक जोशी, राजू ओबेरॉय, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बबूता, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चों व बुजुर्गों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel