श्री गुरुतेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस में शिरकत करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : सुभाष सुधा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार पहुंचेंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में।
25 नवंबर को कुरुक्षेत्र की धरा पर प्रधानमंत्री का आगमन लगभग तय।
प्रदेश के नागरिकों को देंगे विभिन्न प्रोजैक्ट और परियोजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 3 नवंबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर श्री गुरुतेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में शामिल होकर महोत्सव के साथ एक नया अध्याय जोड देंगे। इस विषय को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को यमुनानगर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने के साथ-साथ 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुरुक्षेत्र आगमन को लेकर विस्तार से चर्चा भी की गई। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से संत महापुरुष सम्मान एवं प्रचार प्रसार योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र की धरा पर 25 नवंबर को श्री गुरुतेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इस शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आना लगभग आना तय हो चुका है। इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात हुई है और उन्होंने तैयारियां करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे और ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आंचमन भी करेंगे। इस महोत्सव में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नया इतिहास भी रचेंगे और इस महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नया मुकाम भी हासिल होगा। इन कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रधानमंत्री हरियाणा वासियों को विभिन्न परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ही दिन में कुरुक्षेत्र के लगभग 2 या 3 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तर के प्रशासनिक अधिकारी भी कुरुक्षेत्र का भ्रमण कर चुके है। इन ऐतिहासिक लम्हों को लेकर अब कुरुक्षेत्र वासियों को बेसबरी के साथ इंतजार रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. बीजेंद्र ढिल्लो महर्षि च्यवन शासकीय मेडिकल कालेज के निदेशक नियुक्त

Mon Nov 3 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 रोहतक, 3 नवम्बर:डॉ. बीजेन्द्र ढिल्लों को महर्षि च्यवन शासकीय मेडिकल कॉलेज, कोरियावाश (करनाल) का निदेशक नियुक्त किया गया है। वे इससे पूर्व इस कॉलेज में प्रशासन विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक के रूप में कार्यरत थे। […]

You May Like

advertisement