उत्तराखंड: विधान सभा में विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही संपन्न,

वी वी न्यूज

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि और शोक प्रस्ताव के साथ संपन्न हो गई। पहले दिन सदन की कार्यवाही के दौरान निधन पर शोक संदेश दिया गया है। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष तमाम जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन के भीतर उठाएगा। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने यूसीसी पर कहा कि सरकार जल्दबाजी में इसे पारित करने जा रही है, लेकिन उन्हें अध्ययन करने के लिए समय चाहिए. साथ ही कहा कि सदन के भीतर यूसीसी के मुद्दे को भी विपक्ष उठाएगा।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही संपन्न हो गई है। इसके बाद सदन की कार्रवाई 6 फरवरी सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। सदन की कार्यवाही के पहले दिन निधन प्रस्ताव के बाद सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले एक सीटिंग और 5 पूर्व विधायकों के निधन का संदेश पढ़ा गया. हाल ही में 6 नेताओं का निधन हुआ है। इसमें एक सीटिंग विधायक और 5 पूर्व विधायक शामिल हैं। सदन में बसपा विधायक शरबत करीम अंसारी, कुंवर राजा नरेंद्र सिंह, धनीराम सिंह नेगी, मोहन सिंह रावत (गांववासी), किशन सिंह तगाड़ी और पूरनचंद्र शर्मा का निधन संदेश पढ़ा गया। सबसे पहले नेता सदन पुष्कर सिंह धामी ने निधन संदेश पढ़ना शुरू किया. इस दौरान सीएम धामी ने सभी दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शोक संदेश पढ़ा।

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने सदन के भीतर नेता सदन पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया कि पूर्व विधायकों के निधन पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जानी चाहिए। मदन कौशिक ने ये बात कुंवर राजा सिंह के निधन के शोक पर बोलते हुए कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सीटिंग विधायक के निधन पर राजकीय सम्मान से विदाई दी जाती है। इस पर सीएम धामी ने कहा कि इसका जीओ देखा जायेगा।

पहले दिन की पूरी कार्रवाई निधन संदेश पर ही केंद्रित रही। निधन संदेश के दौरान संसदीय कार्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री समेत तमाम विधानसभा सदस्यों ने अपनी संवेदनाओं को व्यक्त किया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने दिवंगत नेताओं से जुड़ी तमाम यादों को भी सदन में लोगों के सम्मुख रखा। निधन संदेश पूरा होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने सदन के पहले दिन की कार्रवाई को संपन्न करते हुए 6 फरवरी सुबह 11:00 बजे तक के लिए सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया।

Read Article

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के दौरान यातायात रहेगा परिवर्तित, जाम से बचने के लिए प्लान जारी,

Mon Feb 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वी वी न्यूज देहरादून: सोमवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के दौरान सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन के चलते शहरवासियों को यातायात जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान पुलिस प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास, डिफेंस […]

You May Like

Breaking News

advertisement