रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने ब्लॉइंड चोरी का खुलासा करते हुए एक को किया गिरफतार

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने ब्लॉइंड चोरी का खुलासा करते हुए एक
आरोपी को मय माल के किया गिरफ्तार मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ले का है जहां बीते 5 फरवरी को एक परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था 6 तारीख को रविवार जब सभी समझ से वापस घर आया तो देखा घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे हुए लगभग 7 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात व 1लाख 25 हजार की नगदी गायब थी पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगा दी थी लगभग एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी देखने के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की पकड़े गए आरोपी शंकर प्रसाद सोनी पुत्र रामप्रसाद सोनी निवासी भरतपुरम थाना मिल एरिया ने बताया कि उसके ऊपर कर्ज अधिक हो गया था जिसे चुकाने के लिए वह मोहल्लों में घूम-घूम कर फेरी का काम करता है और फेरी करते समय में देखा की एक घर का ताला बंद था इसके बाद मैने रात में घर में घुस कर बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखें सोने चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया पुलिस ने पकड़ा गया आरोपी के पास से चुराए गए सभी जेवरात व ₹125000 रुपए की नगदी को बरामद करते हुए आरोपी को न्यायिक की अभिरक्षा में जेल भेजा




