पार्टी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाएं : रवि बतान

पार्टी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाएं : रवि बतान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी : आज कुरुक्षेत्र भाजपा लोकसभा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रवि बतान की अध्यक्षता मे नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक का आरंभ भारत माता, डा० शयामा प्रसाद मुखर्जी, प० दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया। तदुपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान ने जिले की नवनियुक्त टीम जिला उपाध्यक्ष सुशील राणा, देवी दयाल शर्मा, अनु माल्यान, राजिंन्द्र बाखली, ओमबीर लालर,रोशन बेदी, जिला महामंत्री जसविन्द्र सैनी व तेजीन्द्र गोल्डी, जिला सचिव सतपाल गढ़ी रोड़ान, रेणू खुग्गर, विकास शर्मा, लाड़ी पाल, हरविंदर सैनी, राजदीप कौर, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, सह मीडिया प्रमुख दिवाकर, कोषाध्यक्ष तिलक राज अग्रवाल, आई टी प्रमुख गुलशन सैनी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख राहुल शर्मा, जिला सोशल मीडिया सह प्रमुख ललित माटा, कार्यालय सचिव रामनारायण मदान, सह सचिव डा० राजेश को पुष्पमालाओं से स्वागत किया और लड्डू खिलाकर शुभकामनाए दी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी में दी गई जिम्मेदारी व कार्यों बारे विस्तार से बताया और कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी द्वारा दिए कार्यों को निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करें। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदधिकारिंयों को कहा कि हमारी पार्टी हमेशा ही चुनाव मोड पर रहती है। और अब परीक्षा का समय है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयार हैं और आज जिन पदधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वह पार्टी के उद्देश्यो एवं लक्ष्यों से भलीभांति परिचित हैं और गाँव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए आप सभी अपने अपने कार्यो मे लगे भी हुए हो। उन्होंने कहा मुझे पूरा विश्वास है आप दी गई जिम्मेवारी को निष्टा के साथ पूर्ण करेंगे जिससे आपमें नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा और आपका भविष्य उज्जवल होगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जसविन्द्र सैनी ने बैठक में आए सभी पदाधिकारियों का बैठक में पहुंचने पर धन्यवाद किया।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवागंतुक चिकित्सकों के शोध के लिए आयुष विश्वविद्यालय में हुआ देहदान

Tue Feb 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email नवागंतुक चिकित्सकों के शोध के लिए आयुष विश्वविद्यालय में हुआ देहदान। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान में पीपली निवासी अमनदीप सिंह द्वारा अपने पिता स्व बलवंत सिंह का सांसारिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement