अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान व मा0 सरोजनी नायडू को किया गया श्रद्धापूर्वक नमन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : राष्ट्रीय महिला दिवस एवं एनीमिया मुक्त भारत अियान सीबीगंज बरेली। तथा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Sarojini Naidu को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम IWC Glory Plus की सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
यह संपूर्ण आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत निःशुल्क जांच (Free Investigation) शिविर आयोजित किया गया, जिसमें हीमोग्लोबिन (Hb) की जांच पूरी तरह मुफ्त की गई। जांच कार्यक्रम Dolphin School एवं Mother India School में सम्पन्न हुआ, जहाँ शिक्षकों के साथ छात्राओं की भी निःशुल्क Hb जांच की गई। साथ ही UPHC C.B. Ganj में भी मुफ्त परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान यह अत्यंत संतोषजनक तथ्य सामने आया कि अधिकांश का हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम से अधिक पाया गया तथा किसी का भी स्तर 10.5 ग्राम से कम नहीं था। यह सकारात्मक परिणाम MOIC, UPHC सीबीगंज डॉ. मधु गुप्ता एवं उनकी समर्पित स्वास्थ्य टीम के सतत प्रयास, नियमित मॉनिटरिंग एवं जागरूकता अभियान का प्रतिफल है।
कार्यक्रम में क्लब की सदस्याएँ — अफ़ज़ा, सुनीता, वैशाली, सुरभि, डॉ. ममता, डॉ. कविता, अनीता एवं रीना गुप्ता — विशेष रूप से उपस्थित रहीं और सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की सफलता में Dolphin School के प्रधानाचार्य श्री अजय द्विवेदी एवं Mother India School के प्रधानाचार्य श्री तनिष गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। साथ ही स्टाफ सदस्य — फार्मासिस्ट हिरदेश, सरिता, मनमोहन एवं लैब टेक्नीशियन श्रवण — के सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रद्धांजलि के साथ स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क जांच का यह अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय रहा।




