![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240212-WA0019-1024x1024.jpg)
रोटरी क्लब फिरोजपुर छावनी द्वारा देव समाज कॉलेज फिरोजपुर में जरूरतमंद व्यक्तियों को किए गए चश्मे वितरण
फिरोजपुर 12 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
रोटरी क्लब फिरोजपुर छावनी द्वारा देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर में जरूरतमंद 70 के करीब व्यक्तियों को चश्मे वितरण किए गए। यह जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान श्री विपुल नारंग ने बताया कि पहले इन लोगों की नजर का चेकअप किया गया था। कमजोर नजर वालों को क्लब की ओर से मुफ्त में चश्मे वितरण किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमारी क्लब समय-समय पर ऐसे मेडिकल के कैंप लगाती रहती है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर उनके साथ श्री अशोक बहल सेक्रेटरी इंडियन रेड क्रॉस भी उपस्थित थे।