असाध्य रोगों एवं समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाता है रुद्रचंडी महायज्ञ : डॉ. सत्यम कौशिश

श्री अवधूत आश्रम कुरुक्षेत्र में चल रहे रुद्रचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने डाली आहुतियां।
थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 29 मार्च : श्री अवधूत आश्रम पिहोवा मार्ग कुरुक्षेत्र में परम पूज्य परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज की अनुकंपा से बड़े गुरु जी अवधूत जी महाराज के बोध दिवस एवं आश्रम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज 29 मार्च रविवार से रुद्रचंडी महायज्ञ का का शुभारंभ हुआ।
आज महायज्ञ की पूजा डॉ. सत्यम कौशिश आयुर्वेदाचार्य द्वारा की गई उन्होंने यज्ञ एवं रुद्रचंडी महायज्ञ के बारे में बताया कि आयुर्वेद और ज्योतिष शास्त्रों में रुद्रचंडी महायज्ञ के बारे में बहुत कुछ वर्णन मिलता है।
उन्होंने बताया कि असाध्य रोगों के निवारण और समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाता है रुद्रचंडी महायज्ञ।
आश्रम की स्वामी डॉ. गार्गी जी महाराज ने बताया कि आज प्रातः 8 बजे पूजन प्रारंभ हुआ।
यज्ञ में संत महामंडल की संरक्षक एवं अनेक राज्यों में स्थापित मठ मन्दिर आश्रमों की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं देश -विदेश से कई संत महात्मा भी भाग लेने आ रहे है।
यज्ञ प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक,आरती सायं 7 बजे।
यज्ञ उत्तर भारत के प्रख्यात यज्ञाचार्य पण्डित सोम दत्त भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,देव प्रयाग से पण्डित कृष्ण मोहन शुक्ला,गोरखपुर से आचार्य शिवम, प्रोफसर डॉ. सपना, स्वामी मंगल मूर्ति,स्वामी महातपा,चेतन मुनि, उमेश गर्ग,अमित कौशिश इत्यादि श्रद्धालु उपस्थित रहे।




