सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने ब्रह्मसरोवर परिसर में निकाली जागरुकता यात्रा

सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने ब्रह्मसरोवर परिसर में निकाली जागरुकता यात्रा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान वीरवार को सतयुग दर्शन ट्रस्ट के सदस्यों ने पैदल जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल ट्रस्ट के सदस्यों ने मानव धर्म को अपनाते हुए श्रेष्ठ बनने का संदेश दिया। इस दौरान सतयुग दर्शन ट्रस्ट के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रस्तुति द्वार बच्चों ने सभी को सिखाया कि हमें सब सबको मिल जुलकर रहना चाहिए। ट्रस्ट के सदस्यों ने स्टॉल नंबर 613 से लेकर द्रौपदी घाट तक पैदल जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा में ट्रस्ट के स्थानीय अध्यक्ष एचसी मुंजाल, सदस्य जितेंद्र अरोड़ा, शशि वर्मा, लक्की मुंजाल, कांता मुंजाल, अमित अरोड़ा, कुलभूषण गाबा सहित अंबाला, रायवाली और लाडवा के सज्जनों ने भाग लिया। आओ जागे और जगाएं, सतयुग की ओर कदम बढ़ाए और हम एक ही जोत से उपजे है और एक ही अपना नाता है आदि नारों से सारा वातावरण गूंज उठा। एचसी मुंजाल ने बताया कि स्टॉल नंबर 613 पर ध्यान कक्ष लगाया गया है। इस ध्यान-कक्ष से मानवों को नैतिक चारित्रिक मानवीय आदर्शों के अनुरूप ढाल मानसिक रूप से सदाचारिता पूर्ण आचरण व निष्काम कर्म करने के योग्य बनाया जाता है ताकि उनकी वृत्ति-स्मृति व बुद्धि निर्मल हो जाए और वे कर्म फल व तीनों तापों से आजाद रहे, अंत मोक्ष को प्राप्त कर अपना जीवन सार्थक बना सकें।
जागरूकता यात्रा निकालते ट्रस्ट के सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17 दिसंबर को करेंगे हरियाणवी पैवेलियन का उद्घाटन

Thu Dec 14 , 2023
भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17 दिसंबर को करेंगे हरियाणवी पैवेलियन का उद्घाटन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होगा पैवेलियनः प्रो.सोमनाथ सचदेवा। कुरुक्षेत्रए 14 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से 8 वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के […]

You May Like

advertisement