विज्ञान प्रदर्शनी युवा वैज्ञानिकों के लिए वरदान

दो दिवसीय साइंस सम्मेलन में नवाचार को मिली उड़ान।
स्कूली छात्र ने बनाया स्मार्ट एलपीजी लीक और अग्नि सुरक्षा सिस्टम।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 30 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू एवं हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद, हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन में नवाचार को नई उड़ान मिली। केयू ऑडिटोरियम के क्रश हॉल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विजय नड्डा, संगठन मंत्री (उत्तर क्षेत्र), विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा, डीन साइंसिज प्रो. विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने प्रतिभागी छात्रों द्वारा निर्मित विज्ञान आधारित मॉडल एवं पोस्टर की सराहना की। कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह विज्ञान प्रदर्शनी युवा वैज्ञानिकों के लिए वरदान साबित हुई। जहां विद्यार्थियों ने अपनी संकल्पना को प्रतिबिम्ब रूप में प्रदर्शित किया है। ये सभी युवा विद्यार्थी ही विकसित भारत का भविष्य है।
प्रदर्शनी में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, त्योड़ा, कुरुक्षेत्र के कक्षा 11 के छात्र रविंदर ने एलपीजी गैस रिसाव और आग से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक स्मार्ट एलपीजी लीक और अग्नि सुरक्षा प्रणाली विकसित की है जोकि घरेलू और छोटे औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। एलपीजी गैस का व्यापक रूप से घरों और उद्योगों में उपयोग किया जाता है, लेकिन गैस रिसाव और आग की घटनाएँ जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन जाती हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए छात्र रविंदर ने एक कम लागत वाली, एआई आधारित और स्वचालित सुरक्षा प्रणाली तैयार की है। जिससे उपयोगकर्ता को एसएमएस अलर्ट और आपातकालीन कॉल भी मिलती है, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इसमें एसएमएस आधारित रिमोट ओवरराइड सुविधा भी मौजूद है, जिससे उपयोगकर्ता आपात स्थिति में दूर से ही सिस्टम को नियंत्रित कर सकता है।
इसके साथ ही प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि, यातायात के लिए सुरक्षित सड़क निर्माण व आटोमेटिक लाइट सिस्टम, नेत्रहीनों के लिए स्टीक, सोलर सिस्टम सहित सुरक्षित भवनों के लिए उपयोगी उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर विज्ञान प्रतियोगिताओं के क्विज़ कॉम्पिटिशन में कुल 25 टीमों ने हिस्सा लिया, पोस्टर कॉम्पिटिशन के लिए 170 एंट्रीज़ मिलीं, विज़ुअल स्पार्क्स के तहत 41 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। वहीं 24 टीमों ने मॉडल प्रदर्शनी में नवाचार आधारित आइडिया को प्रस्तुत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आइडियल जनरलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

Fri Jan 30 , 2026
आइडियल जनरलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन आजमगढ़ – आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र का मामला प्रकाश में आया है बताते चलें कि वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक अपने दो पहिया वाहन से आ रहा था जैसे ही परमानपुर चौराहे पर पहुंचा तो कांस्टेबल […]

You May Like

Breaking News

advertisement