हांसी में वरिष्ठ पत्रकार संजय भुटानी ने जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित करके मनाया जन्म दिन

हांसी में वरिष्ठ पत्रकार संजय भुटानी ने जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित करके मनाया जन्म दिन।

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

कहा, गीता का मूल उपदेश कर्म की प्रधानता।

हांसी, 22 दिसम्बर : वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय भुटानी ने आज अपना जन्म दिन जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित करके मनाया। इस मौके पर उनके साथ शिक्षिका पत्नी मुक्ता भुटानी भी थीं। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी जरूरत के अनुसार वस्त्र दिए और भगवान से सभी के मंगल की कामना की।
इस अवसर पर श्रीमती सत्या – श्री चरणजीत भुटानी स्मृति संघ के संयोजक संजय भुटानी ने कहा कि यह सत्य है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है । उन्होंने कहा कि केवल सत्संगों और कथाओं में जाने से कोई विशेष लाभ नहीं होने वाला, जब तक हम भगवान द्वारा दी गई इस अमूल्य मनुष्य योनि में जरूरतमंद इंसान के काम न आ पाएं। उन्होंने कहा कि गीता का मूल उपदेश कर्म की प्रधानता है और आज के युग में इंसान इसे भूल रहा है । इस विषय पर विचार करना अति आवश्यक है।
भुटानी ने कहा कि यह भगवान की ही कृपा है कि हम अपने जीवन में किसी के काम आ सकें, इस तरह से जहां हम खुद संतुष्ट होते हैं, वहीं जरूरतमंद को भी एक तरह से संतुष्टि भाव मिलता है और उसे भी लगता है कि वह भी समाज का एक अंग है।
हांसी में जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित करते हुए संजय भुटानी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में पहुंचे जैन मुनि

Sat Dec 23 , 2023
जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में पहुंचे जैन मुनि। ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से मिले जैन मुनि। कुरुक्षेत्र, 22 दिसम्बर : अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2023 के चलते जैन पियूष मुनि अन्य जैन संतों के साथ श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से मिलने श्री जयराम विद्यापीठ में […]

You May Like

advertisement