सेठ राधाकृष्ण आर्य ने किया गीता जयंती पर गुरुकुल के आउटलेट का उद्घाटन

सेठ राधाकृष्ण आर्य ने किया गीता जयंती पर गुरुकुल के आउटलेट का उद्घाटन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गीता जयन्ती में कुन्ती घाट के समीप 810 नंबर स्टाॅल पर उपलब्ध गुरुकुल के प्राकृतिक उत्पाद।

कुरुक्षेत्र, 10 दिसम्बर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 7 से 24 दिसम्बर में चलने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयन्ती महोत्सव में सरस एवं शिल्प मेले में जहां देशभर से विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं वहीं गुरुकुल कुरुक्षेत्र के सभी प्राकृतिक उत्पाद भी लोगों को सहज उपलब्ध होंगे। आज आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान सेठ राधाकृष्ण आर्य द्वारा गुरुकुल के आउटलेट का रीबन काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, अनिल कुमार, विशाल आर्य, सुरेन्द्र नरवाल, शुभम् आर्य, सूरज राजपूत आदि उपस्थित रहे।
प्रधान राजकुमार गर्ग ने बताया लोगों की भारी मांग को देखते हुए गुरुकुल द्वारा यह आउटलेट रखा गया है जहां पर गुरुकुल के स्पेशल गुड़ और देशी खाण्ड वाले शुद्ध च्वयनप्राश सहित 100 प्रतिशत शुद्ध एवं रसायनमुक्त गुड़, शक्कर, देशी खाण्ड, चावल, हर्बल चाय आदि उत्पाद मिलेंगे। उन्होंने बताया कि उनके स्टाॅल पर गुरुकुल फार्म का काला गेंहू भी उपलब्ध होगा, साथ ही महामहिम राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत जी द्वारा लिखित प्राकृतिक कृषि, नेचर केयर और अध्यात्मिक पुस्तकें मिलेंगी। राजकुमार गर्ग ने कहा कि मिलावट के इस दौर में अपने तथा अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्राकृतिक उत्पादों का चुनाव करें। उन्होंने बताया कि गुरुकुल का यह स्टाॅल ब्रह्म सरोवर पर कुन्ती घाट के समीप 810 नंबर पर है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शालिग्राम कुटी आश्रम में धूमधाम से मनाया गया ठाकुर श्रीराधा गोविंद देव महाराज का वार्षिक महोत्सव

Sun Dec 10 , 2023
शालिग्राम कुटी आश्रम में धूमधाम से मनाया गया ठाकुर श्रीराधा गोविंद देव महाराज का वार्षिक महोत्सव। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन : कालीदह क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार कॉलोनी के शालिग्राम कुटी आश्रम में ठाकुर श्रीराधा गोविंद देव महाराज का वार्षिक महोत्सव महंत रमणरेती […]

You May Like

advertisement