सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का प्रदेशभर में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का प्रदेशभर में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया संस्था कर चुकी है 900 सम्मान समारोह आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 8 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा अब शिक्षा संस्थानों में सहयोग करने वाली महिलाओं सहित समाज के लिए सक्रिय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय धूलगढ गुलडेहरा में विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय महिला सदस्यों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर व मुख्याध्यापक पवन मित्तल ने की। मित्तल ने बताया कि संस्था ने पूरे राज्य में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भरता, समानता, सम्मान अधिकार बोध व अपने बच्चों की पढ़ाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अनुभव करवाया जा सके। जिला विभिन्न गांवों में प्रतिदिन इस तरह के कार्यक्रम कर महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। संस्था की सीमा शर्मा ने बताया कि इस कड़ी में संस्था द्वारा स्कूली विद्यार्थियों, वृद्धाश्रम, स्लम एरिया के लोगों,आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य, सफाई कर्मी व खिलाड़ियों इत्यादि के लिए 900 सम्मान समारोह आयोजित कर करीब तीन लाख लोगों को अपनी सह प्रायोजक डाबर कंपनी के सौजन्य से बूस्टर किट वितरित की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त ई लर्निंग कार्यक्रम के अधीन इस सेवा से 10 हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसी प्रकार से उषा इंटरनेशनल के सहयोग से संस्था द्वारा 65 सिलाई केंद्रों की स्थापना कर हजारों महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। संस्था ने कोरोना काल के संकट के समय की गई सेवा योजना का क्रम निरंतर जारी रखते हुए कन्याओं, विधवाओं, सफाई कर्मियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा स्वयं सहायता समूहों को जूस, शैंपू, शहद, ग्लूकोज, पेस्ट आदि स्वास्थ्यवर्धक एवं दैनिक जीवनोपयोगी विभिन्न प्रकार की सामग्री वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं जीवन को सरल ,सुगम व सशक्त बनाने का प्रयास जारी रखा है। आज भी सभी महिलाओं को डाबर गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अर्चना, मनीष शर्मा, अनिल कुमार, कृष्ण, अशोक कुमार, नीरज, मनीषा, पूनम, नीतू, राज, सहित भारी संख्या में अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
महिलाओं को सम्मानित करते हुए।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की: दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत,

Thu Feb 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email अरशद हुसैन रूड़की ब्रेकिंग एक्सक्लुसिव फुटेज रूडकी के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र ढंडेरा में हुआ दर्दनाक हादसा रोड़वेज बस ने मारी दूध लेने जा रहे व्यकि को टक्कर टक्कर लगने से व्यक्ति की हुई मोके पर ही मौत बस […]

You May Like

Breaking News

advertisement