शकुन्तला देवी मैमोरियल प्राइजमनी टी-20 प्रीमियर क्रिकेट लीग का शुभारम्भ 23 से

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब रजि० के तत्वाधान में छठी बरेली प्रीमियर प्राइजमनी टी-20 क्रिकेट लीग शकुन्तला देवी की स्मृति का आयोजन 23 जनवरी से 30 जनवरी तक निशांत पटेल स्पोर्टस स्टेडियम डोहरा रोड में किया जायेगा। आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायजादा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता में राज्य भर से बारह टीमों का प्रवेश दिया गया है जिसमें मुरादाबाद, हरियाणा, दिल्ली, शाहजहांपुर, पीलीभीत के अलावा स्थानीय टीमें प्रतिभाग करेंगी प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट आधार खेली जायेगी। विजेता टीम को एक लाख व उप विजेता को 50 हजार प्राइजमनी व ट्राफी दी जायेगी वहीं प्रत्येक मैन ऑफ द मेच व ब्लेयर ऑफ द टूनमिन्ट दिया जायेगा। आयोजकों ने बताया कि विगत वर्षों में खेले गये टूर्नामेटों में समीर रिजवी जिन्हें आईपीएल-24 के लिये चेन्नई सुपर किंग में 8 करोड़ 40 लाख में लिया खेलकर गये है, वहीं आर्यन जुयाल, शिवम शर्मा, शिवा सिंह, अनूप अहलावत व भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मो० शमी के भाई मो० कैफ के साथ-साथ तमाम रणजी स्तर के खिलाड़ी शिरकत करते रहे है। खिलाड़ियों को कलर किट आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। क्लब का उद्देश्य खेल के साथ प्रतिभाओं को खोजना और उन्हें अपने खेल कौशल दिखाने का अवसर देने के साथ उच्च स्तरीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिमा का परिचय देते हुए राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। टूर्नामेन्ट बरेली क्रिकेट एसोसियेशन से सम्बद्ध है। टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ 23 जनवरी को प्रातः 09 बजे सीडीओ जगप्रवेश करेंगे। वहीं समापन 30 जनवरी को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा व विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य द्वारा किया जायेगा। वार्ता के दौरान क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी जितेन्द्र यादव, संजय सक्सेना, ओपी कोहली, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: निकाय चुनाव का शोर थमा

Wed Jan 22 , 2025
उत्तराखंड: निकाय चुनाव का शोर थमा,सागर मलिक संपादक सार: भाजपा-कांग्रेस के साथ बागियों ने भी चुनावी अखाड़े में दिखाई ताकत मंत्री-विधायकों के खिलाफ झलका आक्रोश.भितरघात की आशंका देहरादून। मंगलवार को उत्तराखण्ड निकाय चुनाव का प्रचार थम गया। शाम 5 बजते ही चुनावी रैलियों और जनसभाओं पर विराम लग गया। अब […]

You May Like

advertisement