एसपी सिटी ने परेड की सलामी के बाद किया निरीक्षण, पढ़ाया अनुशासन का पाठ

एसपी सिटी ने परेड की सलामी के बाद किया निरीक्षण, पढ़ाया अनुशासन का पाठ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : एसपी सिटी मानुष पारीक ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड के बाद पुलिस लाइन में मौजूद विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि पुलिस लाइन की व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित और अनुशासित बन सके।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में हर मंगलवार को नियमित परेड होती है, जिसमें जिले के पुलिस बल के जवानों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और परेड कौशल का परीक्षण किया जाता है। इस बार एसपी सिटी मानुष पारीक ने स्वयं उपस्थित होकर परेड की सलामी ली और जवानों की तैयारियों की सराहना की।
एसपी सिटी ने शस्त्रागार (आर्मरी), परिवहन शाखा, बैरक, मेस, स्टोर रूम, वर्दी शाखा आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्थानों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वच्छता, अनुशासन और कार्य प्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने संबंधित शाखा प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दस्तावेजों और अभिलेखों का विधिवत रख-रखाव किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि संसाधनों का समुचित उपयोग हो और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना और समाधान के आश्वासन दिए।
एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस विभाग की छवि आमजन की नजर में तभी बेहतर बन सकती है जब हम अपनी आंतरिक व्यवस्था को मजबूत करें और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस लाइन की साफ-सफाई, रहन-सहन और प्रशिक्षण व्यवस्था को निरंतर सुधारा जाएगा। पुलिस लाइन में निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और शाखा प्रभारी भी मौजूद रहे। सभी ने एसपी सिटी के निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए बेहतर कार्य प्रणाली अपनाने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भांखड़ा नदी के पास दर्जन भर गोवंश अवशेष मिलने पर हिन्दू संगठन भड़के

Wed May 28 , 2025
भांखड़ा नदी के पास दर्जन भर गोवंश अवशेष मिलने पर हिन्दू संगठन भड़के दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में भाखड़ा नदी किनारे गोवंश के मिले अवशेष, हिंदू संगठनों में आक्रोश, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेष को गद्दा खुदवा कर दफना दिया। जानकारी के अनुसार […]

You May Like

advertisement