खेल व्यक्तित्व विकास की खुराक : डॉ. राज नेहरू

खेल व्यक्तित्व विकास की खुराक : डॉ. राज नेहरू।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक खेल उत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास की खुराक है। हर विद्यार्थी को खेलों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह पढ़ाई का दबाव कम करने के लिए भी एक सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। वह सोमवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक खेल उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना दमदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने खेलों एवं विज्ञान पर आधारित मॉडल भी प्रदर्शित किए।
कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि खेलों के माध्यम से जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी प्रगति की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वर्तमान दौर में शारीरिक श्रम एवं गतिविधियां कम हो रही हैं। इसलिए विद्यार्थियों को खेलों की ओर रुचि बढ़ानी चाहिए। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि इसीलिए यहां फिजिकल ट्रेनर का कोर्स भी करवाया जाता है। खेल भी एक बेहतरीन करियर हो सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय में विश्व स्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार हो गया है। आने वाले दिनों में इसके बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे।
विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि खेलों में जब हम कोई गोल करते हैं तो यह एक लक्ष्य की प्राप्ति मात्र नहीं है, बल्कि इससे हर बार लक्ष्य को और अधिक विस्तृत करने तथा उसे प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। कुलसचिव ने खिलाड़ियों से खेलों के माध्यम से अनुशासन और मेहनत की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जलबीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल की विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। नित्य प्रति विद्यार्थियों को खेल मैदान और खेल के अन्य सामान उपलब्ध करवाए जाते हैं। प्राचार्य डॉ. जलबीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
रिले रेस में नौवीं क्लास के लव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 11वीं क्लास की हिमानी द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में 11वीं क्लास के निशांत प्रथम, अंकित द्वितीय और कपिल तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की स्पर्धा में ऊंची कूद में प्राची ने पहला कनिका ने दूसरा और कविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ में शिवम ने पहला, दीपेंद्र ने दूसरा और विनायक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बाधा दौड़ में टीम येलो प्रथम रही। रस्साकशी में टीम ग्रीन ने बाजी मारी, जबकि टीम येलो दूसरे स्थान पर रही।
इस अवसर पर प्रोफेसर एके वाटल, प्रोफेसर कुलवंत सिंह, प्रोफेसर जॉय कुरियाकोजे, प्रोफेसर डीके गंजू, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज, उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा और सहायक उप निदेशक निशान सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते कुलपति डॉ. राज नेहरू।
खेल एवं विज्ञान पर आधारित मॉडल का अवलोकन करते कुलपति डॉ. राज नेहरू एवं कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा।
खेलों में अपना दम दिखाते खिलाड़ी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश अस्पताल में की गई पैंक्रिएटिक कैंसर की सफल सर्जरी

Tue Feb 13 , 2024
आदेश अस्पताल में की गई पैंक्रिएटिक कैंसर की सफल सर्जरी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र,संजीव कुमारी : आदेश अस्पताल व मैडिकल कॉलेज में पैंक्रिएटिक कैंसर की सफल सर्जरी की गई है। आदेश के अनुभवी चिकित्सक कैंसर सर्जन डा. रिपुदमन सिंह लुबाना और उनकी टीम द्वारा यह सर्जरी की गई है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement