व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन 11 फरवरी को टोहाना में होगा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंगला ने बताया सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग होंगे।

कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंगला ने बताया कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन टोहाना के भाटिया भवन रेलवे रोड पर 11 फरवरी को प्रातः 11ः00 बजे होगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग होंगे। इस सम्मेलन में व्यापार मंडल के जिला, शहरी, ब्लाक प्रधान व प्रदेश के प्रतिनिधी भारी संख्या में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने, व्यापारियों को व्यापार करने में आ रही समस्याओं पर व व्यापार मंडल के संगठन को प्रदेश व जिला स्तर पर और ज्यादा विस्तार करने पर विचार किया जाएगा। इस सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व अन्य व्यापारी नेता संबोधित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी व्यापार मंडल की कोर कमेटी का गठन प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज व्यापारी व उद्योगपतियों को गुड्स एंड सर्विस टैक्स, ऑनलाइन व्यापार, व्यापारी व उद्योगपतियों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, मार्केट कमेटी, शहरी निकाय विभाग, अन्य सरकारी विभागों व व्यापारी व उद्योगपतियों को लोकल स्तर पर अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को सम्मेलन में व्यापार मंडल प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। जिससे कि इन समस्याओं का समाधान कराया जाए।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंगला।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में हुआ षटतिला एकादशी पूजन

Wed Feb 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। धर्म के मार्ग पर चल कर ही होता है पाप का नाश। कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी : जयराम विद्यापीठ के मुख्य मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा का समक्ष विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ विद्वानों एवं श्रद्धालुओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement