लालकुआँ में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: मनरेगा नाम बदलाव के खिलाफ सांकेतिक धरना, आर-पार की चेतावनी

, लालकुआँ में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: मनरेगा नाम बदलाव के खिलाफ सांकेतिक धरना, आर-पार की चेतावनी।
रिपोर्टर -जफर अंसारी
स्थान, लालकुआँ
एंकर, लालकुआँ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना के नाम में बदलाव के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महात्मा गांधी के विचारों और उनके योगदान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तहसील कार्यालय के समीप आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच से नेताओं ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक फैसला नहीं बल्कि वैचारिक हमला है और इसे पूरे प्रदेश तथा देश में फैलाया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नाम बदलकर राजनीतिक प्रयोगशाला तैयार कर रही है, ताकि मजदूरों के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।
धरने में शामिल प्रमुख नेताओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, हरेन्द्र बोरा, प्रमोद कालोनी,हेमवती नन्दन दुर्गापाल, कुदन मेहता, रवि शंकर तिवारी, भुवन पाड़े, हेमन्त पाड़े, मोहन कुडा़ई, राजपाल, मुन्ना बिष्ट और योगेश उपाध्याय शामिल रहे।
वही कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन लालकुआँ से शुरू होकर चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।




