श्री जयराम महिला बी.एड. कालेज की छात्राओं ने कल्पना चावला तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

छात्राओं ने अंतरिक्ष एवं विज्ञान की जानकारी हासिल की।

कुरुक्षेत्र, 1 फरवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन की छात्राओं ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की याद में कल्पना चावला तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की विज्ञान में रुचि जागृत करना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. बी.एस. चौधरी (प्रोफेसर, भूभौतिकी विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) रहे। उन्होंने छात्राओं को कल्पना चावला के जीवन के बारे में बताया तथा जियो सैटेलाइट के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापिकाओं व छात्राओं ने भाग लिया।
कल्पना चावला तारामंडल में पहुंची छात्राएं एवं अन्य।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्द्रभूमि स्थलों को चिन्हित करना व उनका संरक्षण करना बहुत जरूरी : डॉ. दीपक राय

Thu Feb 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 1 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपक राय बब्बर ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर जानकारी देते हुए कहा कि 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर में आर्द्रभूमि […]

You May Like

Breaking News

advertisement