Uncategorized

शहर को नंबर वन बनाने का सपना होगा पूरा : सुधा

नगर परिषद थानेसर द्वारा वार्ड के लोगों को साथ लेकर चलाया गया सफाई अभियान।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 19 अक्टूबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि दिपावली पर जिस प्रकार से हम सभी अपने घरों की सफाई करते हैं, उसी प्रकार से हमें अपने मोहल्ले सेक्टर और आसपास भी सफाई रखनी चाहिए। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा रविवार सुबह सेक्टर 2 में देवीलाल पार्क के पास नगर परिषद थानेसर द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हम इस समय त्योहारों को देखते हुए घर के एक एक कोने की सफाई करने में लगे हुए हैं। यदि इस प्रकार से हम अपने शहर में सफाई के प्रति भी जागरूक हो जाए तो वह दिन दूर नहीं जब स्वच्छता के क्षेत्र में हमारा शहर नंबर वन होगा। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी के बिना किसी भी लक्ष्य को पाना बहुत मुश्किल है। इसलिए हम सभी को जिम्मेवार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे आसपास साफ सफाई हो और जो कूड़ा खुले में डालते हैं या साफ सफाई नहीं रखते हैं तो उन्हें भी समझाएं कि ऐसा न करें।
उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण जहां हमारा स्वास्थ्य तो खराब होता है। इसके साथ में एक नकारात्मक छवि भी शहर की उभर कर आती है। इसलिए इस चीज को खत्म करने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में थीम पार्क में जो सांझा स्वदेशी मेला लगाया हुआ है उसमें पहुंच कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और आप यहां पाएंगे कि किस तरह से स्वयं सहायता समूह व अन्य लोगों के द्वारा हाथ से बनाई हुई वस्तुएं रखी गई हैं जो बहुत ही आकर्षक है और खरीदने में भी सस्ती हैं।
जिला नगर आयुक्त महोदय अमन कुमार ने कहा कि 100 कर्मचारियों के और आने से सफाई के क्षेत्र में और ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। मौके पर मौजूद लोगों ने जिला नगर आयुक्त को बताया कि यहां पर लोग बाइक व कारों में आकर कूड़ा फैक जाते हैं, इसलिए उन पर रोक लगाने के लिए उनके चालान काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके अलावा साथ ही यहां पर एक साइन बोर्ड भी लगाया जाए, जिस पर लिखा हो कि यहां कूड़ा गिराना मना है और संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
डीएमसी अमन कुमार ने मुख्य सफाई निरीक्षक व सफाई निरीक्षक को आदेश दिया कि यहां पर बोर्ड भी लगे और प्रतिदिन यहां की निगरानी करेंगे कौन लोग हैं, जो कूड़ा गिराते हैं ताकि उन पर पाबंदी लगाई जा सके। सफाई के क्षेत्र में हम स्थान प्राप्त किया जा सके।
इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार, चेयरपर्सन के प्रतिनिधि की मलकीत ढांडा, सुपरवाइजर अनूप सिंह, राजन, राजेश, गुरमीत, पार्षद पंकज कुमार खन्ना, दुष्यंत बक्शी, दरबार सिंह, अमित सैनी, पंकज शर्मा, रणधीर सिंह, रामदत्त, कृष्ण शर्मा, सुनील, धर्मपाल सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel