विभिन्न स्थानों पर करवाया गया सूर्य नमस्कार अभ्यास

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सूर्य नमस्कार से शारीरिक व मानसिक लाभ बारे में बताया।

कुरुक्षेत्र, 2 फरवरी : अर्बन एस्टेट, थानेसर, खेड़ी मारकंडा, चनारथल, चढूनी जाटान सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हरियाणा योग आयोग के अभियान के अंतर्गत सूर्य नमस्कार अभ्यास करवाया गया। इस अभियान के अंतर्गत योग सहायक डिंपल रानी ने चनारथल तथा काजल वर्मा चढूनी जाटान ने खेड़ी मारकंडा व रतन डेरा में भी विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। उन्होंने बच्चों को सूर्य नमस्कार से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में बताया। साथ ही सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए कहा। सभी विद्यार्थियों ने अभ्यास कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि अभ्यास के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। योग सहायक डिंपल रानी के अनुसार प्रदेश भर में सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। आयुष विभाग हरियाणा व हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर सुदेश जाटियान के दिशा निर्देशन में बच्चों को सूर्य नमस्कार अभियान में शामिल किया जा रहा है।
सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हुए बच्चे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत राजेंद्र पुरी ने कहा सनातन प्रचार के साथ समाज सेवा ही जीवन का लक्ष्य

Sat Feb 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महंत राजेंद्र पुरी ने किया अनेक जगह सत्संग। कुरुक्षेत्र, 2 फरवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार के साथ समाज सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement