Uncategorized

देहरादून: पंचायत चुनावो के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की सूची दो दिन में जारी होगी, सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: पंचायत चुनावो के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की सूची दो दिन में जारी होगी, सूर्यकांत धस्माना
सागर मलिक

पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की सूची दो दिन में
सभी बारह जनपदों में जाएंगे पार्टी के पर्यवेक्षक
केवल जिला पंचायतों के सदस्यों के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार होंगे
छेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों पर सभी सीटें होंगी ओपन
छेत्र प्रमुख व जिला पंचायत प्रमुखों पर बाद में होंगे पार्टी उम्मीदवार:
सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी त्री स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस पार्टी अगले दो दिनों में सभी बारह जिलों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बना कर भेजा जाएगा यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कही।

धस्माना ने कहा कि पार्टी पर्यवेक्षक पार्टी के जिला अध्यक्षों ब्लॉक अध्यक्षों पंचायत में प्रतिनिधित्व कर चुके नेताओं , सांसद व विधायक का चुनाव लड़े नेताओं व पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा कर जिले की जिला पंचायत सदस्य सीटों पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करेंगे व उसको प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी छेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के लिए प्रत्याशी नहीं उतरेगी व इन पर सभी सीटें ओपन रखी जाएंगी जहां पार्टी के एक से अधिक उम्मीदवार होंगे वहां स्थानीय स्तर पर पार्टी पदाधिकारी समन्वय बनाएंगे।

धस्माना ने कहा कि जिला पर्यवेक्षकों को पूरा त्री स्तरीय चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी जा रही है जिसमें छेत्र पंचायत प्रमुखों व जिला पंचायत प्रमुखों के चुनाव संपन्न करवाना भी शामिल होगा। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश में वातावरण कांग्रेस के पक्ष में है और पिछले आठ वर्षों से भाजपा का कुशासन झेल रही जनता इस बार भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी और ग्रामीण सरकार कांग्रेस की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me