युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, लगड़ातें हुऐ, हाथ जोड़कर मांगी माफी, विडिओ हुआ वायरल……

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर छेड़खानी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का वीडियो सामने आया, जिसमें वे हाथ जोड़कर पछतावा जताते हुए माफी मांगते दिख रहे हैं। दोनों ने कहा कि उनसे बड़ी गलती हो गई और अब दोबारा ऐसा कभी नहीं करेंगे।
पिता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस…..
पीड़िता के पिता ने थाना कैंट में शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार दो युवक उनकी बेटी का पीछा कर छेड़खानी कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दो विशेष टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
बाइक से पीछा कर की थी छेड़खानी…..
जांच में पता चला कि आरोपी बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आसिफ और शोएब हैं। दोनों ने बाइक से युवती का पीछा कर रास्ते में छेड़छाड़ की। पुलिस ने बाइक को ट्रेस कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली।
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल……
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
समाज के लिए चेतावनी………
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं से छेड़खानी या उत्पीड़न करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना से स्पष्ट संदेश गया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का अंजाम जेल की सलाखों के पीछे ही होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक

Thu Aug 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रहपुरा रोड़ पर स्थित त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज पर भाजपा के चारों मंडलों की कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र व […]

You May Like

Breaking News

advertisement