देश के नागरिकों को एकजुट होकर विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिस्थितियों का करना होगा सामना : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले दूर की दिल्ली की टेंशन और अब दूर करेंगे पंजाब की टेंशन। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस व आप पार्टी पर साधा निशाना।
प्रदेश के नागरिकों के लिए सरकार लगातार जारी कर रहे हैं जानकारियां।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम करके तेल के दामों को किया कम।
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 मार्च : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिस्थितियों से अवगत करवाते हुए देश के नागरिकों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। हम अलग-अलग अफवाहों और झूठ पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। ऐसे कठिन समय में भी विपक्षी पार्टियों लगातार अफवाहों और झूठ को फैला रही हैं। ऐसी कांग्रेस पार्टी के लोगों के घरों में लॉकडाउन लगा हुआ है और वो ही ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से सरकार द्वारा जारी की जाने वाली जानकारियों के आधार पर फैसला लेने की अपील करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में सभी प्रकार की स्थिति सामान्य है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी,जिला प्रभारी दीपक शर्मा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ तो झूठ फैलाना ही था। पहले केजरीवाल खुद और अपने नेताओं को ईमानदार बता रहा था, पर देश की जनता के सामने पूरा सच आ चुका है। पंजाब में केजरीवाल की सरकार में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। वहां के किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां पर सभी वर्गों को सभी मूलभूत सुविधाओं मिल रही हैं। पंजाब में भी आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में भी टेंशन थी, अब पंजाब में टेंशन हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिल्ली की टेंशन दूर की और अब पंजाब में भी कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो काम करते हैं, उसमें दिखावा नहीं है। जबकि कांग्रेस व आम आदमी के समय में काम कम और बात ज्यादा होती रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के शासन के समय में आमजन के लिए योजनाएं बनाई जाती थी और वो योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। ऐसे में नुकसान जनता का होता है। ऐसा ही पहले दिल्ली के नागरिक और अब पंजाब के नागरिक खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वहां की सरकार काम करने की बजाए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात को पांच साल की टर्म तक कोई कुछ नहीं कर सकता है, पर चुनाव के दौरान उनके साथ हो रहे भेदभाव को जवाब देगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम करके तेल के दामों को कम किया है, जबकि कई देशों के बीच चल रहे युद्ध के दौरान दूसरे देशों ने तेल के दामों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले भी जब देश में कोई महामारी या आपदा आई तो उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसका एकजुट होकर सामना किया गया है। कोरोना के दौरान को देश ने दूसरे देशों को वैक्सीन तक मुहैया करवाई थी। अब इस आपदा में भी एकजुट होकर बाहर निकला जाएगा।
इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी,भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा, प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सागवान, महिला जिलाध्यक्ष वंदना गौरी, परमजीत कौर कश्यप,नरेंद्र पाल डाबला,जिला उपाध्यक्ष अनु मालयन, देवी दयाल शर्मा, कार्यालय सह प्रभारी सोमपाल राणा, रमेश सैनी,अमन सैनी, दीपक शर्मा,हन्नू चक्रपाणि, सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।




