आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट पर वित्त विहीन विद्यालय संगठन ने डीएम को आजमगढ़ खेल महोत्सव कराने के लिए मोमेंटो व शॉल से सम्मानित कर दिया धन्यवाद

कलेक्ट्रेट पर वित्त विहीन विद्यालय संगठन ने डीएम को आजमगढ़ खेल महोत्सव कराने के लिए मोमेंटो व शॉल से सम्मानित कर दिया धन्यवाद

आजमगढ़ में पिछले महीने हुए आजमगढ़ खेल महोत्सव के दौरान बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धा भावना के बढ़ने को लेकर प्रशासन के मुखिया डीएम विशाल भारद्वाज और एडीएम वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संगठन की तरफ से डीएम को मोमेंटो और शॉल भेंट कर धन्यवाद दिया गया और भविष्य में भी इस तरह के खेल हमेशा होते रहें इसका आग्रह किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चे खेलते हैं तो उनकी पर्सनैलिटी डेवलप होती है और जो कार्य करते हैं उसमें उनकी निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। जिससे उनका जीवन उज्जवल बनता है। पदाधिकारी रमाकांत वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रशासन के द्वारा आजमगढ़ खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है उससे बच्चों में खेल के प्रति एक्टिविटी बढ़ी है। विद्यालयों को भी प्रेरणा मिली है। बच्चों में मोबाइल एक्टिविटी को कम करने के लिए और खेल के माध्यम से अपने शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में आजमगढ़ खेल महोत्सव का पूरे जनपद भर में सफल आयोजन हुआ है। धन्यवाद देने वालों में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, रमाकांत वर्मा, नितिन गौड़, आयुष, रमाकांत यादव सीताराम पांडेय, देवनाथ यादव, चंद्रशेखर प्रजापति, शिव गोविंद सिंह, संजय पाठक, नवाज खान, वरुण प्रजापति, अवनीश राय समेत अन्य प्रबंधक उपस्थित थे। सुनते हैं रमाकांत वर्मा और एडीएम वित्त एवं राजस्व ने क्या जानकारी दी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भावना पांडे ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया,

Sat Feb 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email अरशद हुसैन ऋषिकेश में बॉलीवॉल के गेम में 12 टीमों ने हिस्सा लिया इसी दौरान जेसीपी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पाण्डेय ने भी ऋषिकेश पहुंचकर शील्ड देकर सम्मानित किया, वही इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें खेलों […]

You May Like

Breaking News

advertisement