जग ज्योति दरबार का उद्देश्य है कि सनातन धर्म की आवाज विश्व के कोने कोने तक पहुंचे

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा सनातन धर्म की आवाज विश्वभर में बुलंद हो।

कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी: देश विदेश में निरंतर सनातन का प्रचार कर रहे जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन के प्रचारक होने की जिम्मेदारी को समझते हुए उनका लक्ष्य है कि सनातन धर्म की आवाज विश्व के कोने कोने तक पहुंचे। धर्म के कार्यों एवं समाज कल्याण के उद्देश्य से ही जग ज्योति दरबार ट्रस्ट के समाज कल्याण के कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में ही भाजपा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी को किया है। उन्होंने कहा कि संत होने के नाते से ही उनका कर्तव्य एवं सोच है कि धर्म व धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के लिए विश्व स्तर पर पहचान तथा मान्यता मिले। यह तभी सम्भव है जब धर्म एवं राजनीति का साथ लेकर चलें। आज कुरुक्षेत्र की भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न गीता की जन्मस्थली के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पहचान है। उसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ज्योतिसर में अनुभव केंद्र का लोकार्पण किया। इससे विशेषकर संतों को उत्साह मिला है। संत महापुरुष यही चाहते हैं कि सनातन धर्म एवं हिन्दू राष्ट्र की आवाज देश विदेश में बुलंद हो। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में ही अयोध्या में भगवान श्री मंदिर का निर्माण हुआ। आज पूरे देश के लोगों के दिलों में दिमाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग विशेष स्थान बना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उसी कार्य शैली में कार्य कर रहे हैं। आज देश में धर्म एवं राजनीति साथ चल रहे हैं। यह सनातन के लिए भी बहुत अच्छी बात है।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुन कृष्ण द्वितीय का हुआ अभिषेक

Mon Feb 26 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु व की गई सर्वकल्याण की कामना। कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीय को सोमवार के अवसर पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के […]

You May Like

Breaking News

advertisement