जुलूस ए मोहम्मदी लोगो में दिखा उत्साह, चेयरमैन इमराना बेगम ने कराया लंगड़

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी ईद मिलादुन्नबी पर मस्जिदों व मदरसों से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जामा मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ इस्लाम बारिश एवं मदरसा फैजूल उलूम कमेटी के अध्यक्ष हाजी मौलाना हाजी अकील अहमद अंसारी ने अंजुमनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जुलूस कपड़ा बाजार (रजा चौक) कुम्हारों वाले चौक से शुरू होकर कस्बे की मेन मार्केट होते हुए लोधी नगर चौराहे पर पहुंच कर वापस मैन रोड पर होते हुए बिजली घर के पास भोले शाह बाबा की दरगाह पर पहुंचा उसके बाद सभी लोग अपने घर वापस चले गए। जुलूस में शामिल अंजुमनों में मक्का शरीफ़, मदीना शरीफ के आकार को खूबसूरती से सजाकर जुलूस में शामिल किया गया। राशिद राजा मरकजी, नवैद कादरी एवं अन्य उलेमाओं ने नात ए पाक ओर सरकार की आमद की जानकारी देते हुए तकरीर की, कस्बे जगह जगह नगर वासियों जुलूस का स्वागत किया। और इस दौरान फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने कोल्ड ड्रिंक, समोसे, मिठाई, पानी की बोतलें वितरण की एवं लंगर भी बांटा इसी तरह मदरसा फैजूल कमेटी के अध्यक्ष अकील अहमद टाल वालों की तरफ से लंगड़ बांटा गया। जुलूस में लगभग 12 अंजुमने शामिल रही बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और हुजूर की आमद मरहबा, ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद के नारे लगाए, जुलूस में कस्बे की मस्जिदों के सभी इमाम, मौलाना एवं फतेहगंज पश्चिमी के चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, सभासद शराफत हुसैन, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन अंसारी, वशीर अहमद, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, मोहम्मद हसन, मोहम्मद हसनैन, पूर्व चेयरमैन शकील अहमद अंसारी, अकील अहमद अहमद टाल वाले, तारिक अजिम उर्फ शानू, नवैद कादरी, नईम उद्दीन, बख्तियार अंसारी, एडवोकेट इफ्तिखार अहमद, हीरा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हाफिज जाकिर हुसैन, मुन्नी ट्रेलर, इश्तियाक खान, वाजिद अंसारी, शरीफ अंसारी, इलियास सकलैनी, रियासत भाई, हसमत भाई, वाहिद भाई, शरीफ अंसारी, इनतियाज खां, इरफान अंसारी, इकरार, अलानूर आढ़ती, फुरकान शाह, नन्हे फारुकी, सैयद चांद मियां टेलर, बिट्टी भाई, कासिम, अकबर अली मंसूरी, शखावत उर्फ गोला, एक मीनार मस्जिद के इमाम मोहम्मद अख्तर, नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना रशीद राजा मरकाजी, अजहरी मस्जिद के इमाम हाफिज ताहिर खां, हुसैनी मस्जिद के इमाम हाफिज सैफ अली, आदि लोग शामिल रहे। इस दौरान स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही। जुलूस शांति पूर्वक दुपहर 12 बजे समाप्त हो गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सीएम धामी

Sun Sep 7 , 2025
सागर मलिक नकली दवाइयों के निर्माण और बिक्री को समाप्त करने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान निर्देश दिये कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

advertisement