पवित्र ग्रंथ गीता में मानव की हर समस्या का हल है निहित

सांध्यकालीन महाआरती में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने की शिरकत, सांध्य कालीन आरती के दौरान गूंजे गीता के उपदेश।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 दिसंबर : धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पवित्र स्थली ज्योतिसर से पूरे विश्व को गीता का ज्ञान मिला। गीता में दिए ज्ञान में मानव की हर समस्या का समाधान निहित है। गीता के श्लोकों का स्मरण करने से जहां मन को शांति मिलती है वहीं हमारे आध्यात्मिक ज्ञान में भी वृद्घि होती है। कुरुक्षेत्र स्थित ब्रहमसरोवर व सन्निहित सरोवर के जल के आचमन मात्र से ही मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या, चौदस सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर इन सरोवरों के पवित्र जल में स्नान करने से हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।
विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने मंगलवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में शिरकत करके पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और ब्रहमसरोवर की महाआरती में भाग लिया। इस महाआरती में केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के साथ-साथ शिव मंदिर सेक्टर-4, सैनी समाज, कश्यप राजपूत समाज, श्याम प्रेमी परिवार, महादेव गऊशाला, दक्ष प्रजापति सभा, पाल गडरिया समाज, गायत्री परिवार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया।
भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को गीता के उपदेश दिए। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। इसलिए कुरुक्षेत्र का महत्व पूरे विश्व में है। इस पावन धरा पर हर वर्ष कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव और सभी संस्थाओं की तरफ से भी गीता महोत्सव को परम्परागत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस सांध्यकालीन महाआरती को देखने पर सुखद अहसास होता है। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, डा. एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, मेला प्राधिकरण के सदस्य डा. अवनीत वडैच, सौरभ चौधरी, डा. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डा. संदीप छाबड़ा, रोशन बेदी, संजय चौधरी, धीरज वालिया, विनोद गर्ग, हरमेश सिंह, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता का ज्ञान पूरे विश्व के लिए अमृत तुल्य : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Wed Nov 19 , 2025
केयू में 10वें अंतर्राष्ट्रीय गीता कांफ्रेंस का आयोजन 24 से 26 नवम्बर।श्रीमद्भगवद्गीतोक्त स्वधर्म : कर्तव्यनिष्ठा, शांति, सद्भावना एवं स्वदेशी की प्रेरणा विषय को लेकर विद्वतजन करेंगे चिंतनसमीक्षा बैठक की कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने की अध्यक्षता। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 18 नवंबर : विदेश मंत्रालय भारत सरकार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा कुरुक्षेत्र […]

You May Like

advertisement