बरेली: सम्राट अशोक क्लब की टीम ने ग्राम चावड़ में स्थित बुद्ध बिहार का किया निरीक्षण

सम्राट अशोक क्लब की टीम ने ग्राम चावड़ में स्थित बुद्ध बिहार का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : सम्राट अशोक क्लब भारत जनपद शाखा बरेली की टीम ने रिठौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चावड़ के बुद्ध बिहार में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का निरीक्षण किया| क्षेत्र व ग्रामवासियों ने बुद्ध बिहार में स्थापित बुद्ध प्रतिमा के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग एवं तहसील प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना दिए, बिना सक्षम/ उच्च अधिकारियों की वैधानिक अनुमति लिए, उक्त ग्राम में अन्य धार्मिक स्थलों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाए बिना ही बुद्ध बिहार से बुद्ध प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया गया| उन्होंने बताया कि हम सभी बौद्ध धम्म अनुयायियों, पिछड़ा वर्ग व बहुजन समाज एवं जन विरोधी कार्य करने का प्रयास किया गया| क्लब की टीम के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुद्ध प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये | सम्राट अशोक क्लब भारत जनपद शाखा बरेली की टीम ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से उक्त ग्राम चावड़ के बुद्ध बिहार में स्थापित भगवान गौतम की बुद्ध प्रतिमा को संरक्षित व सुरक्षित रखने मांग की है|
इस अवसर पर सम्राट अशोक क्लब की टीम के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर शाक्य, मण्डल प्रभारी वीoडीo मौर्य, जिलाध्यक्ष प्रेमराज मौर्य, तहसील अध्यक्ष जगदीश मौर्य, एडवोकेट राजेश कुमार शाक्य, बालक राम बौद्ध, सर्वेश कुमार मौर्य, अमित सागर, बसंत कुमार मौर्य, लीलावती बौद्ध, कलावती आदि उपस्थित रहे |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बाबा अमरनाथ से लौटे पत्रकारों को किया सम्मानित

Mon Jul 10 , 2023
फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बाबा अमरनाथ से लौटे पत्रकारों को किया सम्मानित दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन बरेली ने अमरनाथ यात्रा कर लौटे पत्रकार, श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।साथ ही उपज प्रेस क्लब में महंत पुत्तन सक्सेना ने भण्डारा किया गया। जिसमें सभी […]

You May Like

advertisement