शिया मुसलमानों के विश्वविख्यात धर्म गुरु शहीद ए मिल्लत रहबर ए मुअज्जम आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई दाम जिल्लाहु को अमरीका और इजरायल द्वारा कायराना हवाई हमले में शहीद करने से समस्त मुस्लिम समाज में घोर आक्रोश व्याप्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : शिया मुसलमानों के विश्व विख्यात धर्म गुरु शहीद ए मिल्लत रहबर ए मुअज़्ज़म आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई दाम ज़िल्लाहु को अमरीका और इजराइल द्वारा कायराना हवाई हमले में शहीद करने से समस्त मुस्लिम समाज में घोर आक्रोश व्याप्त है विशेष तौर से शिया समुदाय में ग़म और गुस्से का आलम है, इसी सिलसिले में भारत में ईरानी कल्चर हाउस में आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई के प्रतिनिधि आग़ा डॉ0 अब्दुलहकीम इलाही के दफ़्तर में ताज़ियत और शोक व्यक्त करने का तांता लगा हुआ है।आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य कलीम हैदर नक़वी सैफ़ी एडवोकेट के नेतृत्व में बैतुस्सलात मस्जिद के एक प्रतिनिधि मंडल ने आग़ा डॉ अब्दुलहकीम इलाही से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में भेंट करके रहबर सैय्यद अली ख़ामेनेई एवं अन्य शहीदों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और बैतूस्सलात मस्जिद के अराकीन और संबंधित की ओर से फ़्रेम किया हुआ ताज़ियत नामा प्रस्तुत किया गया, प्रतिनिधि आग़ा डॉ0 इलाही साहब ने भारत की जनता के द्वारा सच्चाई का साथ देने के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि मुझे यक़ीन है कि अगर आप ईरान में होते तो वही करते जिस तरह ईरानी अवाम बुराई के विरुद्ध डटकर खड़ा हुआ है। उन्होंने सबका शुक्रिया भी अदा किया, प्रतिनिधि मण्डल में सैय्यद बिलाल तक़वी, सैय्यद सलमान तक़वी, सैयद दिलावर अब्बास नक़वी, मौलाना सैफ़ अली ज़ैदी, सैयद शरफ़ हैदर नक़वी, सैय्यद एहतेशाम नक़वी, सैय्यद अमजद अली ज़ैदी शामिल थे। कलीम हैदर नक़वी सैफ़ीकार्यकारिणी सदस्य ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड।




