Uncategorized

वैशाख अमावस्या के पूजन का है विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

वैशाख अमावस्या के पूजन का है विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 27 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को वैशाख अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ वैशाख अमावस्या के अवसर पर पूजन करवाया गया। श्रद्धालुओं ने सर्वकल्याण, सुख समृद्धि, शांति एवं स्वास्थ्य की कामना से हवन यज्ञ भी किया। साथ ही हवन के उपरांत शिव मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया गया। इस पूजन में विशेष तौर पर करनाल से यजमान के तौर पर पंकज, नाथी राम गुप्ता, रेणुका गुप्ता, सुरजीत सिंह, लोकेश संधू, मयंक शर्मा व डा. दिलबाग सिंह इत्यादि शामिल हुए। रविवार होने के कारण भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मारकंडेय का भी पूजन एवं अभिषेक किया गया। साथ ही मीठे चावलों का प्रसाद भी वितरित किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि वैशाख अमावस्या को धार्मिक दृष्टि से विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिन पितरों को समर्पित है और इस दिन स्नान, दान और पूजा-अर्चना करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा से प्रार्थना की जाती है कि किसानों की मेहनत बिना भी किसी व्यवधान के सफल हो तथा सभी स्वस्थ व सुख समृद्ध रहें। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि वैशाख अमावस्या के उपरांत परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया इत्यादि का लोगों को वर्ष भर इंतजार रहता है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी विनायक, बिल्लू पुजारी, आकाश पुरी एवं भाना राम इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी श्रद्धालुओं को पूजन एवं अभिषेक करवाते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel