भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता की मौजूदगी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन पदाधिकारियों की हुई नवनियुक्ति

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : रामपुर ,भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुनील चौधरी जी के निर्देश पर भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी की मौजूदगी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने जनपद रामपुर के तहसील मिलक गांव रहसेना धर्मपुर में भारतीय किसान यूनियन सुनील का संगठन विस्तार किया राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी की अनुमति पर विनोद गंगवार को भारतीय किसान यूनियन सुनील का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सचिव नियुक्त किया हरीश गंगवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रचार मंत्री नियुक्त किया राजीव गंगवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का उप सचिव नियुक्त किया सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने नियुक्ति पत्र सौपे।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा तीनों नवनियुक्त पदाधिकारीयो से जनपद रामपुर में भारतीय किसान यूनियन सुनील संगठन मजबूत होगा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने कहा तीनों नवनियुक्त पदाधिकारी गांव गांव जाकर किसानो की समस्याओं को सुनेंगे उसका निस्तारण कराने का काम करेंगे अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रचार मंत्री हरीश गंगवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव विनोद गंगवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उप सचिव राजीव गंगवार ने कहा संगठन ने हमें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसका व खुवी निर्वाह करेंगे तन मन धन से भारतीय किसान यूनियन सुनील संगठन का सहयोग करेंगे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से वीरेंद्र गंगवार सचिन गंगवार आर्यन गंगवार प्रवेश गंगवार रवि गंगवार पंकज गंगवार प्रमुख रुप से मौजूद थे ।