श्री जयराम विद्यापीठ में आज होगा गीता जयंती महोत्सव 2023 के लिए संत महापुरुषों की मौजूदगी में भूमि पूजन एवं मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

श्री जयराम विद्यापीठ में आज होगा गीता जयंती महोत्सव 2023 के लिए संत महापुरुषों की मौजूदगी में भूमि पूजन एवं मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विश्वास और आस्था का खूंटा गाड़कर विद्यापीठ में होगा गीता जयंती महोत्सव 2023 का शुभारम्भ।

कुरुक्षेत्र,1 दिसम्बर : धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन श्री गीता के जन्मोत्सव गीता जयंती महोत्सव 2023 का आयोजन हर वर्ष की भांति भव्य कार्यक्रमों के साथ होगा। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, अध्यात्म, स्वास्थ्य, योग, गौ संरक्षण, कन्या शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं जयराम विद्यापीठ के संस्थापक व उनके पूज्य प्रात: स्मरणीय ब्रह्मलीन गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पिछले करीब चार दशकों से हर वर्ष 2 दिसम्बर को विद्यापीठ में मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाता है। इस बार भी 2 दिसम्बर को विद्यापीठ में मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी एवं अन्य संत महापुरुषों के सानिध्य में विद्वानों व ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गीता जयंती महोत्सव पंडाल के लिए भूमि पूजन किया जायेगा। सिंगला ने बताया कि इसी मौके पर नगर के गणमान्य नागरिकों, विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान के आहवान के लिए हनुमत ध्वजारोहण भी किया जायेगा। सिंगला ने बताया कि विद्यापीठ परिसर में जिस भूमि पर गीता जयंती महोत्सव के सभी कार्यक्रमों को आयोजित किए जाते हैं, उसी भूमि का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है। विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव की यह परम्परा 1991 से चली आ रही हैं। सिंगला ने बताया कि विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव 2023 की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को दिया आध्यात्मिक ज्ञान : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Fri Dec 1 , 2023
पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को दिया आध्यात्मिक ज्ञान : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। गीता जयंती महोत्सव मानव कल्याण संदेश का महोत्सव। कुरुक्षेत्र, 1 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने गीता जयंती 2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले […]

You May Like

advertisement