जयराम पब्लिक स्कूल में मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों से करवाया गया अवगत।

कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी कक्षाओं की अध्यापिकाओं एवं बच्चों ने 2 मिनट का मौन रखा। कक्षा अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मार कर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। इसलिए इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा की राह पर चलते हुए भारत को स्वतंत्र करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सबसे पहले उन्हें राष्ट्रपिता कहा था। भारतवासी उनके बलिदान के सदैव ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर किरण गौड़, रंजना शर्मा, एकता, सुनीता, मृदुला शर्मा इत्यादि अध्यापिकाएं मौजूद रही।
मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हुए विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया मनुष्य को अपने ही कर्मों का फल भोगना होता है

Tue Jan 30 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मनुष्य के कर्म ही समाज में उसका स्थान निर्धारित करते हैं। कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी : श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में पूजन सम्पन्न करवाने के उपरांत अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि मनुष्य को अपने ही […]

You May Like

Breaking News

advertisement