उत्तराखंड: आज चुनाव प्रबंधन सीमित की बैठक, संभावित प्रत्याशियों के लिए पैनल पर होगा मंथन,

सागर मलिक

देहरादून : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रबंधन की बैठक मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक में चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने के लिए चुनाव समिति की बैठक होगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पहली बैठक सुबह प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की होगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में समिति के सभी 38 विभागों के प्रमुख एवं सह प्रमुख शामिल होंगे। जिसमें आगामी चुनाव रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

चुनाव समिति के सभी सदस्य होंगे शामिल…

इसके बाद अपराह्न तीन बजे से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री, सभी सांसद, कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, सतपाल महाराज समेत पार्टी चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।

इस बैठक में सभी लोकसभा सीटों में प्रत्याशी चयन की दृष्टि से भेजे गए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिसके बाद सभी सीटों के लिए संभावित नामों का पैनल प्रदेश चुनाव समिति केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेगी।

Read Article

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदेश में जाकर भी अध्यात्म की गंगा बहा रहे हैं भारतीय

Wed Feb 28 , 2024
विषेश संवाददाता ऑस्ट्रेलिया – विनायक कौशिक।सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 इटली के गुरुद्वारा मानतोवा में हुआ सुखमनी साहिब का पाठ। कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी : विदेश में जाकर भी भारतीय अपनी परम्पराओं एवं संस्कारों के साथ अध्यात्म को नहीं भूले हैं। कुरुक्षेत्र से अनेकों लोग […]

You May Like

Breaking News

advertisement