उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में किया पूजन

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि के लिए की कामना, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी की पूजा अर्चना।
श्री शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल शर्मा ने पंरपरा अनुसार करवाया पूजन।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 30 नवंबर : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कुरुक्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। उपराष्ट्रपति ने देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की है। अहम पहलू यह है कि मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल महाराज ने परम्परा अनुसार उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से पूजा अर्चना करवाई।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचे। यहां पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रोच्चारण के बीच श्री देवीकूप की पूजा की और मां भद्रकाली के दर्शन कर प्राचीन परम्परा को निभाया और विशेष पूजा के साथ परिक्रमा कर चांदी के घोड़े मां भद्रकाली के चरणों में अर्पित किए। इसी दौरान अर्जुन कृत मंत्रों का जाप किया। पीठाध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को माता की मां शब्दाक्षर को दर्शाते हुए लाल शक्ति चुनरी, चांदी मुकुट व पुष्प माला से आशीर्वाद दिया। पीठाध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को पूजा के लिए उन्हें मां भद्रकाली जी का सिद्घ अष्ठïधातु अष्ठïभुजा स्वरूप भी प्रदान किया और शक्तिपीठों के प्रतीक के रूप में अभिमंत्रित शक्ति त्रिशूल भेंट किया। श्री देवीकूप की परिक्रमा के उपरान्त उपराष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री ने मां भद्रकाली के गर्भ गृह में मां भद्रकाली का आह्वान कर उनके द्वारा षोडशोपचार मंत्रों के साथ मां का भाव-भक्तिपूर्ण पूजन किया और कमल पुष्प की माला अर्पित की।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल महाराज ने सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस पूजा अर्चना में पंडित सतपाल शर्मा के साथ शिमला देवी, सुनील शर्मा, स्नेहिल शर्मा, डॉ एमके मोदगिल, प्रमोद वालिया, संजय शर्मा, हेमराज, आशीष, संजीव ने भी मंदिर की परम्परा निभाते हुए मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, शशांक गोयल, विषाखा राणा, हेमराज शर्मा, देवी दयाल शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र गर्ग, संजीव मित्तल, हितैष चौधरी, ऋषि तोमर, गोविन्द सिंगला, आशीष दीक्षित, ममता रानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी बोहिया व फुलझडी के कायल हुए लोग

Mon Dec 1 , 2025
हरियाणा पैवलियन में पर्यटकों की लगी भारी भीड़। कुरुक्षेत्र,संजीव कुमारी 30 नवंबर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पुरुषोत्तमपुरा बाग के मध्य लगे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के हरियाणा पैवलियन में हरियाणवी बोहिया व फूलझडी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। हरियाणा की प्राचीन लोक संस्कृति को […]

You May Like

advertisement