मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा के द्वारा सत्यनिष्ठ प्रतिज्ञा की शपथ लेकर किया गया

फिरोजपुर दिनांक-31.10.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

        मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह (Vigilance Awareness Week)” की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा के द्वारा सत्यनिष्ठ प्रतिज्ञा की शपथ लेकर किया गया। यह सतर्कता जागरूकता 31 अक्टूबर 2022 से 6 नवम्बर 2022 तक मनाया जाएगा। इस साल सतर्कता जागरूकता का थीम है- “भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत (Corruption free India for a developed Nation)”।

 इस अवसर पर मंडल कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।  उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक के अगुआई में सत्यनिष्ठ प्रतिज्ञा की शपथ लिया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बी.पी. सिंह तथा बलबीर सिंह उपस्थित थे। 

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि देश की आर्थिक, राजनितिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के उन्मूलन करने के लिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के सभी क्षेत्रो में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करना चाहिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में मनाया गया

Mon Oct 31 , 2022
मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में मनाया गया फिरोजपुर दिनांक-31.10.2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= राष्ट्रीय एकता दिवस के आरंभ में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा […]

You May Like

advertisement