‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ – पंचायतों में पहुंच रहा प्रचार वाहन

ग्रामीण उत्साहपूर्वक हो रहे शामिल, पात्र हितग्राही को मिल रहा लाभ

जांजगीर-चांपा 21 दिसंबर 2023/  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पुछेली, खपरीडीह, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत तरौद, रोगदा, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जूनाडीह, महुदा ब, पामगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बोरसी, जेवरा, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दर्री, घुठिया में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।
      कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के तहत् हितग्राहियों ने योजनाओं के माध्यम से हुए उनके जीवन परिवर्तन की अपनी कहानी को आम ग्रामीणों के साथ साझा किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजन किया जा रहा है। उपस्थित सभी लोगों द्वारा विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी –
     विकसित भारत संकल्प यात्रा 21 दिसम्बर को जिले के अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बनाहिल, किरारी, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पनोरा, बुड़गहन, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत महंत, अमोरा और खैरा में आयोजित किया जाएगा।  

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में मौसम आधारित फसल बीमा योजना संचालित

Thu Dec 21 , 2023
31 दिसम्बर तक करा सकते है बीमा बिलासपुर, 21 दिसम्बर 2023/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा रबी मौसम के लिए शुरू की गई है। भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा संचालित फसल बीमा का लाभ किसान उठा सकते है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर 31 दिसम्बर […]

You May Like

advertisement