वॉक इन इंटरव्यू 29 अगस्त को

धमतरी 22 अगस्त 2025/ जिले में संचालित पीएमश्री स्कूलों में कक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं में संगीत प्रशिक्षक पदों के लिए एक निश्चित मानदेय पर कार्य करने की स्वीकृति राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर से मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वीकृत पद के लिए 29 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक वॉक इन इंटरव्यू, बीआरसी कार्यालय रूद्री रोड, धमतरी में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदक, निर्धारित आवेदन पत्र के साथ वॉक इन इंटरव्यू में उपस्थित होंगे। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के 4 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में होगा

Fri Aug 22 , 2025
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा महतारी सदन-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कोरिया 22 अगस्त 2025/ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए सुरक्षित, सामुदायिक कार्यस्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा महतारी सदन की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में कोरिया जिले में चार महतारी […]

You May Like

advertisement