ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली विनीता अग्रवाल उम्र 38 पत्नी अनूप अग्रवाल की मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे के करीब टहलने के लिए घर से निकली थीं। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद वह उसके नीचे से निकलकर ट्रैक पार करने लगीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आने से विनीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह करीब 7 बजे तक जब विनीता घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जीआरपी पुलिस द्वारा दिखाई गई फोटो से परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान की। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिवार में पति अनूप अग्रवाल के अलावा दो बच्चे आदित्य और सृष्टि हैं। बताया जा रहा है कि पति कपड़े की दुकान पर काम करते हैं।

vvnewsvaashvara

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात युवकों ने खाने का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को लाठी डंडों से पीट कर दिया लहूलुहान

Wed Apr 8 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, कस्बे में खाने का ठेला लगाकर, खाना बेचने वाले व्यक्ति को घर जाते समय कुछ लड़कों ने रास्ते में घेरकर लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement