महिला श्रद्धालुओं की बस ब्रह्मसरोवर स्नान के लिए कुरुक्षेत्र रवाना

संजीव कुमारी

हिसार 12 मई : नगर निगम के वार्ड 13 से नवनिर्वाचित पार्षद, हिसार प्रोपर्टीज डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान, अग्रवाल सेवा समिति अर्बन स्टेट-2 के प्रवक्ता व अनेकों संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी सजंय डालमिया व उनकी टीम ने बजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की एक बस को ब्रह्मसरोवर स्नान के लिए कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया।
बस रवाना से पूर्व भगवान के पावन जयकारों के साथ नवनिर्वाचित पार्षद सजंय डालमिया ने श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाई।
नवनिर्वाचित पार्षद सजंय डालमिया ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं का जत्था ब्रह्मसरोवर स्नान के उपरांत वहीं पर मंदिरों के दर्शनों के लिए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए जलपान के अलावा दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर अग्रवाल सेवा समिति अर्बन स्टेट-2 के सदस्य व वार्ड 13 के निवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
चित्र परिचय,महिला श्रद्धालुओं की बस को कुरुक्षेत्र के लिए रवाना करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा के चुनाव को लेकर समाज में रोष, 31 सदस्य कमेटी बनाई

Mon May 12 , 2025
डॉ. राम राज कौशिक।कुरुक्षेत्र : आज ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास मैं कुरुक्षेत्र के ब्राह्मण समाज की एक अहम बैठक हुई जिसमें धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की जानीमानी ब्राह्मणों की सभा श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा में पिछले कुछ दिनों हुए चुनाव क़ो लेकर और सभा के द्वारा किये गए कार्य और सभा […]

You May Like

Breaking News

advertisement